शेयर बाज़ार में Tick Trading क्या होती है? | How tick trading works in Share Market?

How tick trading works in Share Market | what is tick trading | trading tick in hindi | trading tick in share market

टिक ट्रेडिंग क्या है ? और कैसे काम करती है? जानना चाहते है, तो आप आज सही आर्टिकल पर आए है। आज कल हर कोई शेयर बाज़ार में अपनी दिलचस्पी दिखा रहा है, क्योंकि इससे आप बेहद ही कम समय में ज्यादा रुपया कमा सकते हैं।

हालाँकि इसके लिए आपको शेयर बाज़ार को समझना होगा, इसके बारे में अधिक से अधिक पढना होगा। तभी आप इससे अच्छी कमाई कर पाएंगे | बिना इसे समझे ट्रेडिंग करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यदि आप एक अच्छे Trader बनना चाहते हैं, तो आपको शेयर बाज़ार से जुडी शब्दावली को भी समझना होगा।

Tick Trading

ट्रेडिंग में कई अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। शेयर बाज़ार में इस्तेमाल होने वाले बुल, बेयर जैसे शब्दों के बारे में तो आपने सुना होगा और आप इसे अच्छे से समझते भी होंगे। लेकिन कुछ शब्द ऐसे होते हैं, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।

ट्रेडिंग में उपयोग होने वाला एक शब्द ‘टिक’ भी है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आइए आज आपको टिक ट्रेडिंग क्या है, टिक साइज़ क्या होता है और इससे जुडी अन्य जानकारी के बारे में बताते हैं। पूरी जानकारी के लिए यह पोस्ट अंत तक पढ़े।

What Is Tick Trading | टिक ट्रेडिंग किसे कहते हैं?

शेयर बाज़ार में टिक क्या होता है, आइए इसके बारे में जानते हैं। आपने शेयर बाज़ार में स्टॉक को ऊपर-नीचे जाते हुए जरूर देखा होगा। हर शेयर की एक कीमत होती है, जब कोई शेयर अपनी कीमत से बढ़ते और घटते हुए जिस कीमत पर पहुँचता है उसे टिक कहा जाता है। 

आइए अब इसे एक उदहारण से समझते हैं। जैसे कि टाटा पॉवर (Tata Power Stock) की कीमत अभी 217 रूपये है, मार्केट खुलते ही इसकी कीमत बढ़ाकर 218 हो गयी तो इसे पहला टिक कहा जाता है। अब 218 के बाद बढ़कर या घटकर स्टॉक का प्राइज़ जिस भी कीमत पर जाता है, उसे दिन का दूसरा टिक कहते हैं।

जैसे 218 से घट कर टाटा पॉवर की कीमत 216 हो गयी तो यह दूसरा टिक है। अब 216 से जिस भी नम्बर पर जाएगा वह तीसरा टिक कहलाता है। इस तरह दिन में जितनी बार भी शेयर की कीमत घटती बढती रहती है, उसे टिक कहते हैं।

दिन में एक स्टॉक की कीमत 1000 बार से एक लाख बार तक टिक कर सकती है। यानि एक दिन में जितनी बार शेयर की कीमत बदलेगी, उतनी ही संख्या टिक की भी होगी। हम उम्मीद करते हैं आपको समझ आ गया होगा कि ट्रेडिंग क्या होती है। चलिए अब Tick Trading से संबंधित अन्य जानकारी विस्तार से जानते हैं।


Benefits Of Tick Trading | टिक ट्रेडिंग के लाभ क्या है?

  • टिक की मदद से आप किसी भी शेयर को अच्छी तरह से समझ सकते हैं। आपको इससे शेयर की मूवमेंट पता चल जाएगी।
  •   ट्रेडर के लिए यह बहुत लाभदायक होता है। क्यूंकि वे टिक की संख्या से ही अनुमान लगाकर लाभ कमाते हैं।
  • जब हम किसी भी शेयर का टिक देखते हैं, तो यह गौर करना होता है कि कितनी बार इसकी कीमत ऊपर जा रही है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि Stock का प्राइज ऊपर जाएगा या नीचे।
  • स्टॉक मार्किट के चार्ट में भी हम किसी भी स्टॉक के टिक को आसानी से देख सकते हैं।
  • टिक को समझकर ट्रेडिंग करने से आप इंट्राडे ट्रेडिंग कर कम समय में ही ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। आपको प्रॉफिट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
  • टिक की मदद से आप यदि समझ गए कि स्टॉक उपर जाने वाला है, तो आप कम रुपए निवेश करके भी ट्रेडिंग से अच्छी कमाई कर पाएंगे।
  • Tick Trading आपको शेयर बाज़ार में तकनीकी रूप से मजबूत बनाती है।  ट्रेडिंग में आपका रिस्क भी कम हो जाता है और आपको नुकसान से बचने में मदद मिलती है।

Tick Trading में टिक साइज़ क्या होता है?


Tick Size क्या होता है, आइए अब इसके बारे में आपको विस्तार से समझाते हैं।

जब कोई भी शेयर अपनी पोजीशन से ऊपर या नीचे जाती है, तो उसके बीच की राशि को टिक साइज़ कहा जाता है।

जैसे कि किसी शेयर की कीमत 200 रूपए है और मार्किट उपर होने पर इसकी कीमत 202 पर पहुंच जाती है तो टिक साइज़ 2 होगा। ऐसे ही अगर इसकी कीमत 202 से 203 पहुंच गयी तो अगला टिक साइज़ 1 होगा।

अब आप अच्छी तरह से समझ गए होंगे कि आखिर शेयर बाज़ार में टिक साइज़ क्या होता है।


Tick Trading Strategy कैसे तैयार करें?

  1. टिक ट्रेडिंग करने के लिए आपको कुछ दिनों तक उन स्टॉक पर नजर रखनी होगी, जिन्हें आप खरीदना चाहते हैं। आप उन शेयर से सम्बंधित पिछला डाटा भी देख सकते हैं।
  2. केंडल चार्ट भी समझने की कोशिश करें, इसमें आपको शेयर के टिक बेहद ही आसानी से दिख जाएंगे। इन्हें समझ कर आपको शेयर का अनुमान लगाने में कठिनाई नहीं आएगी। 
  3. कई वेबसाइट भी आपको शेयर के टिक देखने का फीचर देती हैं, जिसका उपयोग कर आप शेयर को अच्छी तरह से समझ सकते हैं।
  4. जब आप इन छोटी-छोटी चीजों को समझकर तकनीकी रूप से Trading करेंगे, तो आपको ज्यादा लाभ मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।


Tick Trading FAQ-


1. शेयर बाज़ार में एक टिक कितना होता है?

एक टिक का आकार न्यूनतम 5 पैसा होता है। कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनका न्यूनतम Tick Size एक पैसा तक होता है।


2. ट्रेडिंग में टिक आकार क्या होता है?

शेयर में जो भी हमें उतार चढ़ाव दिखते हैं, उनकी माप को ही टिक आकर कहा जाता है। जब कोई शेयर एक पोजीशन से दूसरी पोजीशन में जाता है, तो इसके बीच के अंतर ही टिक आकार होता है।


3. Tick Trading कितनी पुरानी है?

ट्रेडिंग में टिक का इस्तेमाल पेपर ट्रेडिंग के समय से ही किया जा रहा है, लेकिन उस समय लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। इलेक्ट्रोनिक ट्रेडिंग जब से शुरू हुई तब से यह ट्रेडिंग में बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। 

अब धीरे-धीरे लोग इसका इस्तेमाल करना सीख रहे हैं। इससे आपको शेयर के हर सेकंड या मिनट के मूवमेंट की जानकारी मिल जाती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ